मेहनगर: सराय त्रिलोचन में दो पक्षों के बीच वर्षों से चल रहे रास्ते के विवाद को नायब तहसीलदार ने सुलझाया, कई बार हुई थी झड़प
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के सराय त्रिलोचन ग्राम सभा में वर्षों से चल रहा रास्ते का विवाद अब समाप्त हो गया है । नायब तहसीलदार आदर्श कुमार सिंह और राजस्व टीम की मदद से ग्राम सभा की जमीन में नया रास्ता निकाला गया है । दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था । एक तरफ गीता देवी की जमीन थी जहां से पुराना रास्ता जाता था ।