मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को कड़ाके के ठंड के बावजूद मांझी क्षेत्र के विभिन्न सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अंतर राज्यीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन युवा नेता सौरभ सनी ने किया।