एसडीएम सादाबाद व सीओ सादाबाद की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन सादाबाद तहसील सभागार में किया गया, जहां आए हुए फरियादियों की ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं शेष शिकायतों के लिए अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।