लोहरदगा: सदर अस्पताल में बदहाल इलाज, दर्द से तड़पता मरीज, इमरजेंसी से स्वास्थ्यकर्मी नदारद, व्यवस्था पर उठे सवाल
लोहरदगा जिला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बेहद चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति सामने आई है। सदर अस्पताल में मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही देखने को मिली, जहां एक मरीज दर्द से तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका।