खरगोन के ग्राम देवला निवासी अट्ठाईस वर्षीय पवन पिता भगवान ने भीकनगांव की एक दुकान में कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अहिरखेड़ा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा। मामले की जांच जारी है। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है