सरदारशहर: उड़सर गांव की रोही में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक ने विद्युत टावर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
सरदारशहर के उड़सर गांव की रोही में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक ने विद्युत टावर से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई कृष्णदेव सिंह ने जानकारी दी।