बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नाले के पास दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नाले के पास दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है । पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।