बरेली: बारादरी क्षेत्र के गोसाई गोटिया में दबंगों ने युवक की ईंट से कुचलकर की हत्या, मृतक के भाई ने दी जानकारी
बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया में दबंगों ने युवक की ईट से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है । पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।