खजौली-मधुबनी मुख्य सड़क पर रसीदपुर गांव के पास पाइन सागर पुलिया पर मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने नीचे उतरकर बेहोशी की हालत में चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार दिया गया।