कनवास: तेज रफ्तार ट्रक ने दरा स्टेशन पेट्रोल पंप के सामने कार को मारी टक्कर, 1 गम्भीर घायल, अन्य को आई मामूली चोटें
Kanwas, Kota | Jan 13, 2024 कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन में शुक्रवार देर रात कोटा की और से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। जिसमें से कार सवार एक युवक को गम्भीर चोट आई है। वही कार सवार बाकी लोगो को मामूली चोटें आई है। हादसे में घायल युवक को कोटा रेफर किया गया है। आपको बता दें कि हादसे में एक वैन और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।