कनवास: तहसीलदार ने कनवास के मुख्य बाजार का निरीक्षण कर चायनीज़ मांझे की 10 चकरी जब्त कर दुकानदारों को दी चेतावनी
Kanwas, Kota | Jan 10, 2024 कनवास में मकर संक्रांति पर्व को लेकर मांझे की रोकथाम के लिए तहसीलदार हरिनारायण सोनी व नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद द्वारा कस्बे के मुख्य बाजार सहित दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर दुकानों से 10 चायनीज़ माझें की चकरी को जब्त कर नष्ट किया। चायनीज़ मांझे की बिक्री करते पाए जाने पर दुकानदारों पर मुक़दमा दर्ज करने की चेतावनी दी गयी।