श्रीपुर थाना क्षेत्र के लक्षण टोला के पास मुख्य मार्ग पर बीते शाम करीब 4 बजे पुलिस ने एक बाइक सवार को जांच के दौरान 63 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर ली। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई पुलिस ने सादे ड्रेस में की ताकी भनक न लग सके। गिरफ्तार युवक भोरे थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।