मंदसौर: महिला बाल विकास परियोजना पोषण दिवस के अंतर्गत नगर पालिका सभागृह में कार्यक्रम हुआ आयोजित
मंदसौर राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत नगर पालिका सभाकक्ष मंदसौर में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन से किया गया। कार्यक्रम में पोषण, पौष्टिक एवं संतुलित आहार, बच्चों हेतु प्रारंभिक 1000 दिवस के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं देखरेख, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया।