आरा: उदवंतनगर के बेहरा गांव के किशोर का अपहरण के बाद हत्या, शव बहिरो लख से बरामद, ऑटो वाले से हुआ था झगड़ा
Arrah, Bhojpur | Aug 9, 2025 बहिरो लख से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। किशोर पिछले 7 अगस्त से लापता था। परिजनों ने बताया कि किसी ऑटो वालो से उसका झगड़ा हुआ था। उसी दिन से वो लापता था। आज नवादा थाना की पुलिस बताई की बहिरो लख से शव बरामद हुआ है। मृतक बेहरा गांव का रहने वाला विश्वकर्मा कुमार था। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।