खगड़िया: जदयू मीडिया सेल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
खगड़िया शहर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शनिवार की शाम पांच बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर जदयू मीडिया सेल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रवीण कुमार पटेल को माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।