आरा: ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत व तीन जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के लिए आरा सदर एवं दूसरे ने बक्सर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।