आरा: दुरौंधा गांव मोड़ के समीप दो बाइकों की हुई सीधी भिड़ंत, हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुरौंधा गांव मोड़ के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।