पुलिस ने बताया दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने कहा दोनों बाईकों की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों आमने सामने भिड़ी है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है।