बहराइच: बहराइच शहर सहित जनपद में 10 मिनट का ब्लैकआउट, लोगों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान, घर व दुकानें बंद कर मनाया
बहराइच शहर सहित जनपद में बुधवार रात्रि 8 बजे से 8:10 तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान लोगों ने सरकार की अपील पर अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वाहनों की लाइटों, व घरों की लाइटों को बंद कर 10 मिनट तक ब्लैकआउट मनाया है। बुधवार रात्रि इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया की युद्ध के दृष्टिगत ब्लैकआउट मनाया गया है।