भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बरेली से लौटते समय शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके आगमन पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर, विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।