दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर टीटी ने की घेराबंदी, यात्रियों के रेल टिकटों की हुई जांच
दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक पर टीटीओ के द्वारा घेराबंदी कर मंगलवार को यात्रियों की रेल टिकट की जांच की गई। तो वहीं कई ऐसे भी यात्री थे जो बिना टिकट के ही स्टेशन के अंदर जाना चाहते थे। मौजूद अधिकारी ने कई बातों की जानकारी मीडिया को मंगलवार को दोपहर 2:05 पर देते हुए बताया कि व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण हो सके।