पाटी: पाटी नगर में धनतेरस की धूम, बाज़ारों में उमड़ी भीड़, दुकानदारों की हुई चांदी, दिखा जीएसटी का असर
Pati, Barwani | Oct 18, 2025 पाटी नगर में दीपावली के पहले धनतेरस पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, खासकर बर्तनों,झाड़ू और सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहक ज्यादा नजर आए। बर्तनों में केंद्र सरकार का बचत उत्सव भी देखने को मिला। अलग अलग प्रकार के बर्तन में GST की छूट के बाद सस्ते दामों में बिके। शनिवार शाम 5 बजे तक नगर के बोकराटा रोड, गंधावल रोड स्थित बाजार में खरीदारी करने लगे।