सिरोंज: ग्राम सगड़ा में बेरी से बेर तोड़ते समय 14 वर्षीय किशोरी को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
Sironj, Vidisha | Mar 11, 2025 जानकारी के अनुसार सिरोंज क्षेत्र के ग्राम सगड़ा में बेरी से बेर तोड़ने का प्रयास कर रही एक 14 वर्षीय किशोरी को करंट लग गया। साड़ेर में रहने वाले कमर लाल और उनके परिजन सोमवार सुबह मजदूरी करने गए थे। घर पर बच्चे थे। दोपहर में उनकी 14 वर्षीय बेटी टीन पर चढ़कर बेरी से बेर तोड़ रही थी।