पूर्णिया पूर्व: के. हाट थाना पुलिस ने 2.930 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
के०हाट थाना पुलिस पदाधिकारी गश्ती के क्रम में हाउसिंग बोर्ड पहुँचे तो देखे कि एक व्यक्ति एवं एक महिला पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिन्हें साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मो० अकरम, उम्र 23 वर्ष, पिता मो० आलम, सा० हाउसिंग बोर्ड, वार्ड नं0 14, थाना के०हाट, जिला पूर्णियाँ बताया।