उज्जैन शहर: सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा को पहनाए गर्म कपड़े, उज्जैन में तापमान 10.4 डिग्री
उज्जैन में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में रातें काफी सर्द हो चुकी हैं। बीती रात उज्जैन का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते दिखाई दिए।ठंड बढ़ने के साथ ही सांदीपनि आश्रम के पंडित कीर