गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के कुम्हारसों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं की राशि न मिलने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
साइकिल पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के कारण गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू विद्यालय कुम्हारसों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर बखरी- गढ़पुरा पथ को जाम कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया.