रामपुर: बुधवार को ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने नुमाइश ग्राउंड का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Apr 9, 2025 बुधवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार आमजन की सुविधा के दृष्टिकोण से उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय तथा प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी कार्यालय को रामपुर शहर स्थित नुमाइश ग्राउंड परिसर में स्थानांतरित करने के लिए प्रशासनिक स्तर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को लेकर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने नुमाइश ग्राउंड परिसर का निरीक्षण किया ।