फतुहा: नदी थाना पुलिस ने कच्ची दरगाह से अवैध रूप गंगा बालू लोड दो ट्रैक्टर किया जप्त।
Fatwah, Patna | Jan 24, 2024 कच्ची दरगाह के पास अवैध रूप से गंगा बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को नदी थाना पुलिस ने किया जप्त,मौके से दोनों ट्रैक्टर के चालक को भी किया गिरफ्तार। बताया जाता है कि पुलिस को खनन विभाग के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी, की कच्ची दरगाह गंगा घाट से अवैध रूप से गंगा बालू की खनन हो रही है। सूचना पर नदी थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो ट्रैक्टर जप्त किया है।