आरा: कल्याणपुर गांव में मोबाइल फोन के विवाद को लेकर दंपति समेत तीन लोगों की हुई पिटाई, तीनों जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की सुबह मोबाइल फोन के विवाद को लेकर दंपति समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हीरालाल धानु है