जगाधरी: विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व प्रत्याशी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेजली में की मीटिंग
कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी निर्मल चौहान ने बताया कि अब हरियाणा के अंदर विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसको लेकर आज उन्होंने तेजली में मीटिंग करते हुए आगे की रणनीति को तय किया। ताकि लोगों के बीच जाकर के पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दे सकें। और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।