हरदोई: पंडारी गांव के निकट कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को पिकअप डाला ने मारी टक्कर,
छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 16, 2024 अरवल थाना क्षेत्र के गडरपुरवा गांव निवासी राधेश्याम का 24 वर्षीय पुत्र अखिलेश कोचिंग पढ़ने के लिए सांडी जा रहा था कि तभी रास्ते में पंडारी गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस की मदद से अखिलेश को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।