रामनगर: रानीगंज में कृत्रिम पहाड़ बनाकर सजाया गया माता रानी का भव्य दरबार, हजारों भक्तों द्वारा की जा रही है पूजा
तहसील रामनगर अंतर्गत रानीगंज में कृत्रिम पहाड़ बनाकर माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है।रोजाना हजारों भक्तों के द्वारा माता रानी की पूजा की जाती है। दूर-दूर से लोग दरबार देखने पहुंचते हैं। शनिवार की रात 11:30 बजे तक हजारों भक्तों के द्वारा पूजा पाठ किया गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानू सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होता है।