रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से सिपाही की मौत के बाद चाइनीज मांझा बेचने वाले 6 लोग किए गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने,शहर भर में छापेमारी करके, सोमवार की रात को,चाइनीस मांझा बेचने वाले छह कारोबारी को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से लाखों रुपए की कीमत का,चाइनीस मांझा भी बरामद हुआ है।अभियुक्तों को थाना कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि,सभी मांझा कारोबारी शहर के ही रहने वाले हैं।