लाडपुरा: कोटा में शीघ्र खुलेगा एटीएस सेंटर, वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए दूसरे शहर RTO में नहीं भटकना पड़ेगा: मनीष शर्मा
Ladpura, Kota | Feb 13, 2026 कोटा जिले के वाहन मालिकों को अपने वाहनों के फिटनेस के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिसके चलते वाहन मालिकों द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे है। इस मामले में कोटा आरटीओ मनीष शर्मा ने शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर फिटनेस सेंटर बन्द हुए है। यदि किसी वाहन मालिक को परेशानी हो रही है तो जिस शहर में फिटनेस हो रही है वहाँ जाकर फिटनेस करवा सकते है।