विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित पति सहित सास व के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2022 में आकाश के साथ हुई थी। शादी के उसके परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया।