नसीराबाद से भीमपुर तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश सामने आ रहा है आदिवासी जयस संगठन के जिला आईटी सेल प्रभारी रामदिन इवने ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया उन्होंने कहा कि लम्बे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।