मिर्ज़ापुर: विंध्याचल क्षेत्र के भटेवरा गांव में भारी बारिश से दिव्यांग का कच्चा मकान गिरा, दिव्यांग ने मदद की लगाई गुहार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में रविवार की भोर लगभग 4:00 बजे दिव्यांग सुभाष हरिजन पुत्र राम आसरे का कच्चा मकान भारी बरसात से गिर गया। जिसमें दिव्यांग का पूरा परिवार रहता था गनीमत रहा कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। दिव्यांग की विधवा मां ने बताया कि हमारे पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है घर का सामान बाहर रखे हुए हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हैं।