बीसलपुर: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों ओर से दो महिलाएं घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रेनू ने आरोप लगाते हुए बताया कि देर रात्रि उनका पड़ोस में रह रही अनीता से मामूली कहासुनी हो गई कहासुनी होते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गई दोनों महिलाओं ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर एक दूसरे के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है