देवसर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में काफी दिनों से मार्ग में पानी जमा होने से डेंगू मच्छरों के पनपने का खतरा मंडरा रहा है दरअसल शासकीय महाविद्यालय के रास्ते में काफी दिनों से आवागमन मार्ग में पानी जमा है और इसी पानी से अब खतरा बढ़ रहा है साथ ही छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं छात्रों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है ।