लाडपुरा: कोटा के महावीर नगर में युवक-युवतियों ने मचाया बवाल, होटल से राहगीरों पर फेंकी शराब की बोतलें, फूड डिलीवरी बॉय को पीटा
कोटा के महावीर नगर इलाके में सोमवार देर रात एक होटल में युवक युवतियों ने जमकर हंगामा किया। तीन युवक और दो लड़कियों ने जमकर बवाल किया और राहगीरों पर हमला किया। पहले एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई। बचाव करने आए राहगीरों पर शराब की बोतलें फैंकी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें डिटेन किया और लेकर थाने पहुंचे। लोगों की तरफ से थाने में परिवाद दिया गया