कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित मां भवानी क्लीनिक के संस्थापक डॉ सनी सुमन पाठक के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया इस उपलक्ष पर इस समारोह में आए सभी लोगों को सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि कुचायकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।