एन एच 139 के दाउदनगर -पटना मुख्य पथ पर एक होटल के पास रविवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में दाउदनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान जमुवाआं निवासी रमेश कुमार द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। बुधवार की शाम 4:00 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैँ।