समस्तीपुर: मथुरापुर के भागीमणीपुर गांव में भूमि विवाद में दो गुटों के बीच हुई झड़प
समस्तीपुर के मथुरापुर थानाक्षेत्र के भागीमणीपुर गांव मे भूमि विवाद के चलते दो गुटों में झड़प हो गयी. इसमें एक महिला समेत तीन लोग जख्मी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान भागीमणीपुर गांव के अमिरी राय, यीशु कुमार और बेगमपुर गांव के जगतारण देवी के रूप में हुई है. |