मिल्कीपुर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने सुबह करीब 9बजे मिल्कीपुर तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तहसील का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सर्किल क्षेत्र के थाना इनायतनगर, कुमारगंज व खण्डासा में जवानो ने ध्वजारोहण कर, कर्तव्य और निष्ठा की शपथ ली।