गांगड़तलाई: अनास नदी के थापड़ा पुल पर बजरी से भरा डंपर पलटा, नीचे दबी 4 वर्षीय बच्ची की जान बच गई
अनास नदी के थापड़ा पुल के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे चार वर्षीय बच्ची दब गई। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनिट पर प्राप्त जानकारी अनुसार थापड़ा पुल पर यह एक डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया, चीख-पुकार के बाद डंपर को क्रेन से सीधा किया तो बच्ची जिंदा निकली। इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पूर्व सरपंच रमेश चंद्र पटेल ने बताया कि थापड़ा