विष्णुगढ़ के जमुनिया डैम की तलहटी में भाजपा का महाजुटान हुआ। हजारीबाग सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। विष्णुगढ़ प्रखंड के जमुनिया डैम की तलहटी पर शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल द्वारा 'वनभोज-सह-कार्यकर्ता मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा और राष्ट्रवाद का मंत्र दिया।