करौली: टाउन हॉल में वंदे मातरम् प्रदर्शनी का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र गीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य शनिवार दोपहर 3:00 बजे सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आमजन, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं सहित अधिकारियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान उपस्थित लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानीयों को नमन किया और उनके बलिदानों को याद किया।