भरथना: भरथना पुलिस ने वांछित मां की हत्या के आरोपित बेटे को तीन दिन बाद चैकिग के दौरान किया गिरफ्तार,भेजा जेल
भरथना थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व अपनी मां उषादेवी उम्र 60पत्नी स्वं श्रीकृष्ण निवासी मोहल्ला गांधीनगर कस्बा भरथना इटावा के साथ आरोपित उनके पुत्र हर्ष उर्फ कानू ने शराब के नशे में झगड़ा व मारपीट की थी।जिससे उन्हे अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी।चैकिग के दौरान रविवार को आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा।