भरथना: खिरिया गांव के एक घर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, घर गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर हुआ राख
भरथना थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में देर रात एक घर में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की घटना से चीख-पुकार मच गई और घर गृहस्थी के लाखों का रखा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद समर पम्प आदि के माध्यम से पानी ङालकर आग काबू पाया। आग बुझाते समय गृह स्वामी महेश निषाद के हाथ भी झुलस गए।