भरथना: लखना कस्बा कहारन मोहल्ला से तीन दिन पूर्व कक्षा12 का छात्र जनसेवा केंद्र से ₹19000फोनपे में डलवा लेने के बाद से लापता
लखना कस्बा कहारन मोहल्ला निवासी संदीप कुमार पुत्र किशन लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है।कि हिमांशु उम्र करीब16 वर्ष कक्षा12 का छात्र जिसके बोर्ङ परीक्षा चल रही हैं।लखना कस्बा चकरनगर रोड पर दुकानदार मंगलवार की शाम 5बजे चार लोग उनके घर आए और कहा कि हिमांशु फोनपे में ₹19000डलवाकर बगैर रु० दिए भाग गया है। तब से छात्र लापता हैं।पुलिस ने तहकीकात शुरु की।